फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   प्रिटिंग प्रेस में आग, दो घंटा तक रही अफरातफरी

प्रिटिंग प्रेस में आग, दो घंटा तक रही अफरातफरी

Fri, 05 Apr 2019 11:46 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रिटिंग प्रेस में आग, दो घंटा तक रही अफरातफरी
आग (फाइल फोटो) - फोटो : demo pic
शिकोहाबाद (फिराेजाबाद)। पक्का तालाब स्थित प्रिटिंग प्रेस के कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग के चलते दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पक्का तालाब स्थित प्रमोद गुप्ता के मकान में संतोष अग्रवाल निवासी मोहम्मदमाह किराये पर शिवलिंग ऑफसेट के नाम से छपाई का कार्य करते हैं। गुरुवार को दुकान बंदकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सवा छह बजे जब लोग टहलने घरों से निकले तो दुकान से आग की लपटें और धुआं निकलता देख गृह स्वामी के भाई और दुकान स्वामी को फोन कर आग की जानकारी दी।

आग की लपटों को देख मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।


शिवलिंग में लगी आग में पड़ोसी दुकान चंद्रलोक स्टूडियो और मकान का पिछला हिस्सा भी चपेट में आ गया। जिससे चंद्रलोक और मकान के पिछले हिस्से में रखा सामान भी जल गया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व टीम पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed