{"_id":"5c9917c0bdec22145a0ea728","slug":"81553536960-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए मुख्यालय पर की गई बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए मुख्यालय पर की गई बैरीकेडिंग
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला मुख्यालय अभेद किले की भांति सुरक्षा होगी। जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी मार्ग सील किया जाएगा। मुख्य गेट से प्रत्याशी व चार प्रस्तावकों को जाने की अनुमति होगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में फोर्स तैनात किया जाएगा।
जिले में तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगी। पांच को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने नामांकन करने के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग का काम शुरू कर दिया। एसएसपी ने नामांकन की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को सौंपी है।
इसके साथ मुख्यालय पर तीन सीओ, दस थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ 32 उप निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने को ट्रैफिक पुलिस की टीम अलग से काम करेगी। इसके साथ ही 67 हेड कांस्टेबिल एवं 120 कांस्टेबिल, दस महिला सिपाही के साथ एक कंपनी पीएसी को तैनात किया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त होगी। सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेश कुमार, एसपी देहात फिरोजाबाद।