{"_id":"601995f68ebc3e3aea1dc911","slug":"79-toilets-not-found-on-the-spot-in-farul-nagaria-firozabad-news-agr4789563140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरौल नगरिया में मौके पर नहीं मिले 79 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरौल नगरिया में मौके पर नहीं मिले 79 शौचालय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण का लक्ष्य हासिल नहीं करने और 79 शौचालय मौके पर नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने फिरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरौल नगरिया के निवर्तमान प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर शासकीय धनराशि गबन के आरोप में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार बेसलाइन सर्वे 2012 के उपरांत ग्राम पंचायत फरौल नगरिया ब्लाक फिरोजाबाद में 291 शौचालयों का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए अलग-अलग तिथियों में आवश्यक धनराशि ग्राम निधि खाते में हस्तांतरित की गई। धनराशि हस्तांतरण के बाद कराए गए सर्वे के दौरान अधिकारियों को उक्त पंचायत में 212 शौचालय ही मौके पर मिले। वहीं शेष 79 शौचालय मौके पर नहीं मिले।
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा द्वारा 29 जनवरी को जारी एक नोटिस में इस पंचायत में शौचालय निर्माण के नाम पर करीब 94,800 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने की बात कही गई है। इस संबंध में डीपीआरओ ने निवर्तमान प्रधान अजीराम राजपूत एवं पंचायत सचिव मुकेश यादव से जवाब-तलब किया है। तीन दिन के भीतर मय साक्ष्य स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर निवर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध गबन के आरोप में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी जारी की गई है।