फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   74 departments did not submit the list of personnel

74 विभागों ने नहीं सौंपी कार्मिकों की सूची

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
74 departments did not submit the list of personnel
फिरोजाबाद। विधानसभा चुुनाव के मद्देनजर कई बार चेतावनी के बाद भी 74 विभागों ने कार्मिकों की सूची जिला प्रशासन को नहीं सौंपी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने और केंद्रीय सरकार के अधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्मिकों की सूची तैयार कराने में जुटे जिला प्रशासन की कवायद पर केंद्रीय संस्थानों के अलावा उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग रोड़ा बन रहे हैं। जिले में संचालित सभी 421 में से अभी तक महज 337 विभागों ने ही 13449 कार्मिकों की सूची सौंपी है। ऐसे में अब तक 74 विभागों ने अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को भी कार्मिकों की सूची प्रस्तुत नहीं की। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने सूची नहीं सौंपने वाले राज्य सरकार के अधीन विभागों के विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को चेेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

---
खुद कराएं प्रारूप-2 की ऑनलाइन फीडिंग
प्रारूप-2 पर अंकित सूचनाओं की विभागों को खुद ऑनलाइन फीड करानी हैं। इसके लिये संबंधित विभाग वेबसाइट एवं लॉगिन आईडी पासवर्ड एनआईसी से प्राप्त करें। यह जानकारी कार्मिक ड्यूटी से जुडे़ सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed