फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   577 crore development works dedicated, foundation

577 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
577 crore development works dedicated, foundation
577 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास - फोटो : अमर उजा‍ला
सांसद अक्षय यादव ने 577 करोड़ की सड़कों व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मेधावियों को लैपटॉप, श्रमिकों को साइकिल, गरीबों को शादी अनुदान, किसानों को ओलावृष्टि सहायता राशि के स्वीकृत पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में फीरोजाबाद सांसद अक्षय यादव ने 577 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसी मौके पर लैपटॉप वितरित किए। मेधावियों को लैपटॉप एवं दस को खाद्य सुरक्षा का राशनकार्ड, दस को शादी अनुदान व समाजवादी पेंशन के स्वीकृत पत्र दिए। बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रम विभाग की साइकिल वितरित की। डीएम राजेश प्रकाश ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। संचालन अशोक अनुरागी ने किया। विधायक हरिओम यादव, रामवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश वर्मा, एमएलसी डा. दिलीप यादव व असीम यादव, पूर्व विधायक झाऊलाल यादव, मोहन देव शंखवार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, सपा के जिलाध्यक्ष अमोल यादव, दुग्ध संघ के अध्यक्ष रामसेवक यादव, महाराज सिंह धनगर, डा, सुकेश यादव, शमशाद बाबा, अंशुल विक्रम सिंह, कल्लू गुर्जर, आदर्श यादव धन्नू, राज कुमार राठौर, योगेश गर्ग आदि मौजूद रहे। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इनका हुआ वितरण.....
-शादी अनुदान योजना के 364 परिवारों को 72.80 लाख का वितरण।
-51450 समाजवादी पेंशन धारकों को 1532.49 लाख का वितरण।
-श्रम विभाग की ओर से 300 साइकिलों का किया वितरण।
-सात ब्लाकों (जसराना,अरांव का छोड़कर) में बहुउद्देश्यीय चिकित्सा वाहन होगा शुरू।
-2016-17 में राज्य सरकार की ओर से ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 25.44 करोड़ स्वीकृत, 14154 किसानों को 151.30 लाख से अधिक आवंटित।
-328.044 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास। 257 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण।

नोटबंदी से आम आदमी परेशान: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो

 पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में जनता की आवाज को संसद में पहुंचाया। आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता से अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। ताकि छूटे विकास कार्य पूर्ण हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अक्षय यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने जिन्हें पीएम चुना, उन्होंने अपने वायदे पूरे नहीं किए। सपा सरकार ने 80 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। केंद्र ने नोटबंदी करके गरीबों, किसानों की परेशानी बढ़ाई है। आर्मी में अपने दोस्त की घटना का जिक्र करते हुए कहा उन्हें नोटबंदी के कारण खाना अपने साथियों से मांगना पड़ा। नोटबंदी के कारण आज देश का जवान, किसान, मजदूर परेशान है। आने वाले दिनों में मध्यमवर्गीय परिवार और परेशान होंगे। बाजार में सामान की खरीददारी नहीं होगी तो कंपनियां छंटनी करेगीं। रोजगार के साधन कम हो जाएंगे। केंद्र ने अपने पैसों के लिए जनता को भिखारी बना दिया है। कालाधन की बात होती थी लेकिन आज पूरा पैसा बैंकों में जमा हो गया। यूपी की जनता परेशानी का शीघ्र जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed