फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   520 meritorious got cycles

520 मेधावियों को मिली साइकिल

Tue, 04 Jan 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
520 meritorious got cycles
520 मेधावियों को मिली साइकिल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्लब में मंगलवार को भवन निर्माण श्रमिकों के 520 मेधावी बच्चों को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान वंचित निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया गया।
संत रविदास शिक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। फिरोजाबाद क्लब में कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक मनीष असीजा ने की। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत कुल 520 मेधावियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास शंखवार ने किया। सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने बच्चों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं ई श्रम कार्ड के बारे में भी बच्चों व उनके अभिभावकों को बताया। इस दौरान पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, श्याम सिंह यादव, क्षेत्रीय पार्षद विमला सिंह, सुनील शर्मा के अलावा एसडीएम सदर मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीके त्रिपाठी, शिवशंकर पाल, कुंवर सिंह एवं गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक वंचित निर्माण श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन निर्माण सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के तहत पंजीकरण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed