{"_id":"a29ca23c0d274a49fe664053af75b188","slug":"50-received-70-million-needed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मिले 70 करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मिले 70 करोड़ की दरकार
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विकास को नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये के प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजे हैं। यदि शासन से हरी झंडी मिली तो शहर में सड़कें, जल निकासी को बड़े नाला निर्माण के साथ-साथ अंत्येष्टि स्थलों का सुधार कराया जाएगा। पीडब्लूडी को शासन ने 50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इससे जल्द ही खराब सड़कों की सेहत को सुधारा जाएगा।
नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद वर्षों बाद भी शहर से जुड़ी 13 ग्रामसभाओं व नई आबादी के क्षेत्रों में जनता को विकास कार्य तो दूर, मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हुईं। लाखों की आबादी कच्ची गलियां, गंदगी, जलभराव, पेयजल समस्या से जूझ रही है। समस्याओं से निजात पाने को पीड़ित जनता लगातार आंदोलन, धरना प्रदर्शन व जाम लगाने को मजबूर हैं। जिला एवं नगर निगम प्रशासन को सैकड़ों शिकायती पत्र दिए गए लेकिन क्षेत्र में समस्याएं आज भी जस की तस हैं।
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के विकास का पूरा खाका खींचा गया है। शहर में सीसी, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, जल निकासी को नाला निर्माण, अंत्येष्टि स्थलों के सुधार के साथ विकास कार्य कराने को करोड़ों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसमें कुछ प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहे हैं। नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के सापेक्ष शासन द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई तो जनता को काफी हद तक समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
योजना कार्य धनराशि
नगरीय सड़क सुधार योजना 114 3210.70 लाख
जल निकासी, नाला निर्माण 30 1127.78 लाख
अंत्येष्टि स्थल सुधार कार्य 11 941.35 लाख
अवस्थापना विकास निधि 14 278.48 लाख
नया सबेरा योजना 19 326.90 लाख
13वें वित्त आयोग से कार्य 19 369.70 लाख
इंटरलॉकिंग सड़क कार्य 42 608.50 लाख
कच्ची गलियों का निर्माण 76 1345.00 लाख
आधा दर्जन मोहल्लों में दूर होगा पेयजल संकट
फीरोजाबाद। बोधाश्रम रोड से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में भरपूर पेयजल मिलेगा। मायापुरी टंकी से पाइप लाइन विस्तार का कार्य कराया गया है। वर्तमान में पाइप लाइन का टेस्टिंग कार्य चल रहा है। 52.54 लाख की लागत से मायापुरी टंकी से पाइप लाइन विस्तार कराने का कार्य गत माह पूर्व प्रारंभ कराया गया था।
10 हजार से अधिक आबादी होगी लाभान्वित
नगर निगम द्वारा बोधाश्रम रोड, कबीर नगर खेड़ा, कबीर नगर गली नं. तीन व चार, तिलक नगर, शिवहरे, दालमिल, सुभाष कालोनी, देवकी नगर को मायापुरी टंकी से जोड़ा गया है, जिससे करीब 10 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।
231 सड़कों पर होगा कार्य
बारिश के कारण गड्ढे में तब्दील सड़कें शीघ्र ही सुधरती दिखाई देंगी। शासन ने 50 करोड़ का बजट जिले को जारी कर दिया है। धनराशि आने के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्राथमिकता वाली सड़कों की सूची बनानी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 231 सड़कों के निर्माण के लिए दो अरब से ज्यादा की डिमांड की थी। लेकिन शासन की ओर से जिले को 50 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन केसी यादव ने कहा कि जिले की सड़कों की मरम्मत एवं सुधार को शासन द्वारा 50 करोड़ जिले के लिए बजट स्वीकृत किया है।
कृषक बीमा दुर्घटना योजना को एक करोड़ 17 लाख आवंटित
कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसानों को लाभान्वित करने के लिए शासन की ओर से एक करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपये शासन की ओर से जारी किया है। शीघ्र ही यह धनराशि किसानों के परिजनों को दी जाएगी। अभी जिले में 88 किसानों के लिए बजट की और जरूरत है।