{"_id":"3f983bee2c6b997371463529aba9df4a","slug":"48-teachers-have-appointment-letters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 बने शिक्षक मिले, नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 बने शिक्षक मिले, नियुक्ति पत्र
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की आस लगाए युवाओं की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। 72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सहायक अध्यापक पदों के लिए जिले में 48 पात्रों को नियुक्ति पत्र हाथ में थमा दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग में चली 72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जनपद में 48 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सोमवार को दबरई स्थित बीआरसी पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया। पात्र समय से पहले ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए दबरई बीआरसी पहुंच गए। जनपद में 24 महिलाओं एवं 24 पुरुषों की नियुक्ति की गई है।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद 27 जनवरी तक स्कूल में ज्वाइनिंग करनी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद व प्रभारी बीएसए तरुण कुमार ने अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच की। साथ ही शपथ पत्र भी जमा किए गए। हालांकि कई अभ्यर्थियों के शपथ पत्र में त्रुटियां होने की वजह से उनसे दूसरे शपथ पत्र मांगे गए। उन्हें मंगलवार को सुबह नियुक्ति पत्र थमा दिए जाएंगे। एबीएसए अनिल कुमार, लिपिक तरुणा सिंह, यशपाल सिंह, सोमेंद्र दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महिलाओं से मांगे गए विकल्प
जनपद में सहायक अध्यापक पर नियुक्त महिलाओं से पसंदीदा स्कूलों के लिए विकल्प मांगे गए। ताकि महिला शिक्षकों को परेशानी ना हो। हालांकि शासनादेश में महिलाओं से विकल्प पत्र मांगना जरूरी नहीं समझा गया है।