फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   4.424 million saplings planted in the district under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.

Firozabad News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 44.24 लाख पौधे रोपे

Mon, 13 Jul 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
4.424 million saplings planted in the district under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
यूपीसीडा प्रांगण में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के दौरान पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह,विधायक मनीष असी - फोटो : यूपीसीडा प्रांगण में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के दौरान पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह,विधायक मनीष असीजा,प्रेमपाल धनगर,महापौर कामिनी राठौर,डीएम संतोष शर्मा,सीडीओ व अन्य। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। रविवार को जिले में निकायों से लेकर ग्राम-देहात तक पौधरोपण अभियान पर्यावरण उत्सव की शक्ल में आयोजित हुआ। प्रशासन की अगुवाई में अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्था, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने 4815 स्थानों पर 44.24 लाख पौधे रोपे। एक पेड़-मां के नाम अभियान में सहभागी रहे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों को पर्यावरण महत्व समझाते हुए रोपित पौधों की देखभाल की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव ने औद्योगिक आस्थान के बीचों बीच पार्क में ऑक्सी वाटिका की आधारशिला रखी। वाटिका में कई प्रजाति के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर रविवार 12 जुलाई एक पेड़ मां के नाम थीम आधारित वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव की मौजूदगी एवं संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में जिले के 46 से अधिक सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्था, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जिले की सभी पांच तहसील, नौ ब्लॉक और निकाय क्षेत्र के कुल 4815 स्थानों पर शतप्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप, 44.24 लाख पौधे रोपे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान पर हुआ। जहां प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने हरी शंकरी प्रजाति का पौध रोप कर अभियान का श्रीगणेश किया। नोडल के रूप में आए प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव के साथ-साथ विधायक सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर के अलावा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजकुमार शर्मा, पंकज जैन, विनय अग्रवाल, भगवान दास शंखवार आदि उद्यमी भी पौधरोपण कार्यक्रम के सहभागी बने।
विज्ञापन


5 सितंबर तक अनवरत चलेगा पौधरोपण

वन विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान के तहत बनाई कार्ययोजना के तहत रक्षाबंधन, हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक आदि महत्वपूर्ण दिवसों पर रक्षाबंधन वाटिका, वंदेमातरम पार्क, औषधी वन निर्माण जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिले में बढ़ रहा हरियाली का दायरा

केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक जिले में वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के बीच 2958 एकड़ वनावरण क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। लगभग दो लाख, 40700 वर्ग किलोमीटर भौगोलिक क्षेत्रफल वाले जिले में वर्ष 2027 के दौरान वन क्षेत्र 49 वर्ग किलोमीटर था, जो कि वर्ष 2019 में बढ़कर 58.60, वर्ष 2021 से गुजरते हुए वर्ष 2023 में 60.97 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। जो कि जिले में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2407 लाख वर्ग किलोमीटर के सापेक्ष 2.58 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed