फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   43 thousand children in the district have not yet received DBT money

Firozabad News: जिले में 43 हजार बच्चों को अभी तक नहीं मिला डीबीटी का पैसा

Sat, 14 Oct 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
43 thousand children in the district have not yet received DBT money
फिरोजाबाद। गर्मी का मौसम जैसे-तैसे कट गया, अब सर्दी के दिन भी बिना यूनिफार्म, जूते, मौजे और स्वेटर के कटने की आशंका है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस शिक्षासत्र का आधा समय बीतने के बाद भी 38 हजार 775 छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर और बैग आदि के लिए अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। न ही शासन से कोई आस दिख रही है।
विज्ञापन

जनपद के 1827 विद्यालयों में एक लाख 44 हजार 421 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें लगभग एक लाख पांच हजार 646 बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए 1200 रुपये भेजे गए हैं। वहीं 38 हजार से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जिन्हें अभी भी डीबीटी के पैसे का इंतजार है। स्कूल ड्रेस के नहीं होने के कारण कुछ बच्चे पुरानी ड्रेस में स्कूल आ रहे हैं तो कुछ बच्चे घर के ही कपड़े में स्कूल आने को मजबूर हैं। ड्रेस को लेकर नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावक ज्यादा परेशान हैं। गर्मियों तो इन बच्चों ने काट ली, इस माह के बाद सर्दी का असर दिखना शुरु हो जाएगा। ऐसे में बिना स्वेटर के बच्चों को मुश्किलें आएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग से पूछने पर अभिभावकों को बताया गया कि जल्द उनके खाते में डीबीटी की धनराशि भेजी जाएगी। शासन को डाटा बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है माह के अंत धनराशि अभिभावकों को मिल जाएगी।
विज्ञापन


----
शासन की ओर से जारी पहले खेप में लगभग एक लाख पांच हजार 646 अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गई है। जिले में लगभग 38 हजार से ज्यादा अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं गई है। शासन को डाटा भेजा है, उम्मीद है अक्तूबर के अंत तक बचे बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू कुमार, जिला सन्वयक
---
परिषदीय विद्यालय: 1827

कुल छात्र: एक लाख 44 हजार 421
डीबीटी का मिला लाभ: 105646
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed