{"_id":"5c9917c3bdec22143b6f0d35","slug":"41553536963-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फटने से कनेक्शन जोडने का कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटने से कनेक्शन जोडने का कार्य रुका
विज्ञापन
water line pipe
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हनुमान जलाशय से नई लाइन में कनेक्शन करते समय सोमवार को छह इंची की पाइप लाइन फट गई, जिससे लाइन का कनेक्शन जोडने का कार्य पूरा नहीं हो सका।
पेयजल पुनर्गठन परियोजना के अंतर्गत चौकी गेट सहित आसपास के क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति के लिए जलनिगम द्वारा हनुमान जलाशय से मोहल्ला दुली तक पाइप लाइन डाली गई है। जलनिगम की टीम रविवार से लाइन से कनेक्शन जोडने का कार्य कर रही थी।
सोमवार को भी सुबह से लाइन जोडने का कार्य चल रहा था। दोपहर में लाइन जोड़ते समय सीडब्लूआर से कनेक्शन जोड़ते समय छह इंच की पाइप लाइन फट गई,जिससे कनेक्शन जोडने वाले गड्ढे में पानी भर गया। क्षेत्रीय पार्षद मोहित अग्रवाल सुबह से शाम तक कार्य की देखरेख करते रहे, जिससे जल्द कार्य पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही कनेक्शन जोडने का कार्य पूरा हो सकेगा।
हनुमान जलाशय से कनेक्शन जुडने के बाद भी चौकी गेट क्षेत्र गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी। पाइप का प्रेशर देने के बाद आगे मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।