फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिले से लापता 298 हिस्ट्रीशीटरों को खोज रही है खाकी

जिले से लापता 298 हिस्ट्रीशीटरों को खोज रही है खाकी

Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले से लापता 298 हिस्ट्रीशीटरों को खोज रही है खाकी
detective - फोटो : demo
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव आते ही पुुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के 298 हिस्ट्रीशीटर लापता हो गए हैं। खाकी इनकी तलाश में जुटी है। ताकि लोकसभा चुनाव में इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अभी तक 137 को जेल भेजा गया। जबकि शेष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खाकी ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने थानेबार हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा मांगा तो सामने आया कि जिले के 298 हिस्ट्रीशीटर तो लापता है। तलाश के बाद भी इनकी जानकारी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से उपलब्ध आंकड़ों पर यदि हम नजर डालें तो थाना उत्तर से 15, दक्षिण में 85 हिस्ट्रीशीटर गायब हो गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार रसूलपुर थाना के 16, रामगढ़ थाना में 29, टूंडला से 31, नारखी में 18, पचोखरा में 14, मटसेना में तीन, लाइनपार में छह, बसई मोहम्मदपुर में आठ, शिकोहाबाद में 24, मक्खनपुर में सात, खैरगढ़, जसराना, नसीरपुर व नगला सिंघी में चार-चार, एका, फरिहा में तीन-तीन व सिरसागंज के पांच एवं नगला खंगर के 15 हिस्ट्रीशीटरों का खोजने में खाकी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हिस्ट्रीशीटर एक नजर में
कुल हिस्ट्रीशीटरों की संख्या-1504
इनमें से मौत हो गई 13
वर्तमान में कुल हिस्ट्रीशीटर 1491
जिले में मौजूद हिस्ट्रीशीटर- 1056
जेल भेजे गए हिस्ट्रीशीटर 137
जिले से लापता हिस्ट्रीशीटर 298

जिले के लापता हिस्ट्रीशीाटरों की खोज कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व इनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। ताकि किसी प्रकार से चुनाव में व्यवधान पैदा न हो। पुलिस टीमें इसमें काम कर रहीं हैं।

राजेश कुमार, एसपी - ग्रामीण फिरोजाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed