{"_id":"654bcc72af6bc40490055c13","slug":"40-kg-fake-sauce-thrown-away-250-kg-oil-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-9426-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 40 किलो नकली सॉस फिंकवाया, 250 किलो तेल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 40 किलो नकली सॉस फिंकवाया, 250 किलो तेल किया सील
Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने 40 किलो नकली सॉस नष्ट कराया। चाऊमीन के थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान से 60 किलो एक्सपायर मसाले मिले। एक दुकान से 250 किलो सरसों का तेल सील किया, जिसे टीम ने फिंकवाया। मिलावट को रोकने के लिए बुधवार को टीमें जिले के अलग-अलग हिस्सों में दौड़तीं नजर आईं।
सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर सिंह एक तेल विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापेमारी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान कोटला रोड पर एक मोमोज विक्रेता के ठेल पर रुके। उसकी सॉस को देखा तो उसकी गुणवत्ता खराब थी। इस पर उन्होंने मोमोज विक्रेता से पूछा कि सॉस कहां से लाते हो। विक्रेता ने बंबा चौराहा की दुकान का पता बताया। इस पर सहायक आयुक्त ने यहां पहुंच कर दुकान पर छापा मारा। दुकान में सॉस का भंडारण मिला। सैंपल लेने के साथ ही मौके पर मिली 40 किलो सॉस को टीम ने नष्ट करा दिया।
इसके साथ में चाउमीन में फंगस लगी हुई थी। इस चाऊमीन को भी अधिकारियों ने फिंकवा दिया। मौके पर एक्सपायर मसालों के पैकेट मिले। एक किलो एवं आधा किलो के पैकेट में करीब 60 किलो मसाले भी टीम ने फिंकवा दिए। इसके बाद में टीम ने ज्योति किराना स्टोर पर पहुंची। यहां रखे हुए 250 लीटर तेल को सील किया। साथ ही ज्योति किराना स्टोर के तेल बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस दुकान से पूर्व में टीम ने तेल का एक सैंपल भरा था, जो जांच में सिंथेटिक पाया गया।
विज्ञापन
रस्क का सैंपल भरा, आटा चक्की संचालक को दिया नोटिसवहीं टीम ने मंडी समिति के पास संचालित एक बेकरी पर भी छापा मारा। रामनिवास की बेकरी से टीम ने रस्क का एक सैंपल भी भरा। इस दौरान आसपास संचालित बेकरी में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही। टीम ने नगला खंगर में भी कई दुकानों पर छापा मारा। सुनील एवं धर्म सिंह की खोआ भट्ठियों से मावा के सैंपल भरे। सुदामा स्वीट हाउस से सोन पापड़ी एवं संतोष किराना बेसन का सैंपल भरा। टीम ने टूंडला में एक आटा इकाई को भी पकड़ा है। सौ रुपये के पंजीकरण पर इकाई द्वारा लाखों रुपये का कारोबार किया जा रहा था। इसे नोटिस जारी किया जा रहा है।