फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3357 candidates appeared in the trained graduate teacher examination

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए 3357 परीक्षार्थी ी

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
3357 candidates appeared in the trained graduate teacher examination
फिरोजाबाद। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के पांच केंद्रों पर संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 3357 परीक्षार्थी शामिल हुए। 553 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण पहली बार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा का आयोजन जनपद में किया गया। कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। हालांकि परीक्षा छूटने के बाद सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। सुबह नौ बजे से परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में भी दोपहर दो बजे से परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद एंट्री दी गई। पहली पाली में शहर के एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस पाली में पंजीकृत 1696 परीक्षार्थियों में से 1457 ने परीक्षा दी। 239 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमजी गर्ल्स कॉलेज, इस्लामियां, पीडी जैन इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज और एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में भी परीक्षा का आयेेजन किया गया। इसमें 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए। 314 गैरहाजिर रहे। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद और नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 3357 परीक्षार्थी दो पालियों में आयोजित किए गए। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। रविवार को दो पालियों में आयोजित परीक्षा में भी सख्ती रहेगी।

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस एवं परीक्षा नोडल
आज भी होगी परीक्षा
आज भी यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 2105 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली सुबह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक सिर्फ तीन केंद्रों पर होगी। इस पाली में 968 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed