फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3.15 lakh voters will write the fate of 1672 candidates

1672 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे 3.15 लाख वोटर

Fri, 04 Dec 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
3.15 lakh voters will write the fate of 1672 candidates
फीरोजाबाद और टूंडला ब्लाक में 481 बूथों पर आज सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा। प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 1672 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3.15 लाख से अधिक वोटर करेंगे। जिला प्रशासन ने दोनों ब्लाकों को 16 जोन और 44 सेक्टरों में बांटते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक के 128 ग्राम प्रधान पद पर 1193 प्रत्याशी एवं सदस्य के 221 पद पर 479 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की रणनीति बनाता दिखाई दिया। डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव पुलिस लाइन में डेरा डाले हुए थे। डीएम ने मुख्य मंच से व्यवस्थाओं को संभाला। उनके साथ एडीएम कर्मेंद्र, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, टूंडला एसपी सिंह, जसराना अमित सिंह, शिकोहाबाद चंद्रभानू सिंह, सिरसागंज राजेश यादव थे। रिजर्व पांडाल में पोलिंग पार्टियों को पूरा करने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ सुजीत कुमार ने संभाल रखी थी। दोपहर एक बजे तक पोलिंग पार्टियों के साथ रिजर्व टीमों को भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


248 बूथों पर लगेंगे कैमरा
प्रभारी अधिकारी कैमरा व डीपीआरओ बनवारी ने कहा कि प्रत्येक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ वीडियो कैमरा की टीम रहेगी। ताकि हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। उन्होंने कैमरामैनों को प्रशिक्षित किया गया है वहीं 248 मतदान केंद्रों पर कैमरा टीम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण की यह तैयारी...
फीरोजाबाद ब्लाक........
प्रधान पद-71,  प्रत्याशी 599
सदस्य पद-919, चुनाव होना-99, पदों पर प्रत्याशी-204
मतदान केंद्र 124, बूथ 224
संवेदनशील 17, अति संवेदनशील 36, अतिसंवेदनशील प्लस-15
मतदाता-157329
जोन आठ, सेक्टर 22
टूंडला ब्लाक
प्रधान पद-57,  प्रत्याशी-594
सदस्य पद-757,  चुनाव होना है-121, प्रत्याशी-275  
मतदान केंद्र-154,  बूथ-257
संवेदनशील 46, अतिसंवेदनशील 26, अति संवेदनशील प्लस 15
मतदाता-158523, जोन आठ, सेक्टर 22

कंट्रोल रूम को दें गड़बड़ी की सूचना
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नं.(05612) 285144 पर सूचना दे सकते हैं।

अधिकारियों के नंबर
डीएम-9454417510
एसपी-9454400269
फीरोजाबाद एडीएम कर्मेंद्र-9454417581
एएसपी सिटी उदय शंकर- 9454401046
टूंडला सीडीओ सुजीत कुमार-9454418950
एएसपी देहात संजय यादव-9454458241
 
वाहनों पर अलग-अलग स्टीकर
वाहनों की व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र, एआरटीओ पूरी टीम के साथ ही मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में डेरा डाले हुए थे। वाहन अलग-अलग कलर के स्टीकरों को लगाकर खड़े किए थे।

इन पहचान पत्रों के साथ कर सकेंगे मतदान
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पेनकार्ड, राज्य एवं केंद्र, सार्वजनिक उपक्रम एवं कर्मचारियों के द्वारा जारी होने वाला पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट आफिस द्वारा जारी पहचान पत्र, फोटो युक्त संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख, पट्टा विलेख एवं रजिस्ट्री व फोटो युक्त किसान वही, फोटो युक्त पेंशन, विकलांग व वृद्धावस्था पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद एवं विधायकों एवं विधान परिषद की ओर से जारी किए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड से मतदान कर सकेंगे।

आंखों में कट गई रात
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की रात तो आंखों ही आंखों में कट गई। एक दूसरे की रणनीति को समझते रहे और खुद रणनीति बनाते रहे। पूरी रात पर्ची बांटने तथा वोटरों को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति बनाने में कटी।

सीएमओ ने लगाया कैंप
सीएमओ डा.भरत सोनकर के निर्देशन में पुलिस लाइन के प्रांगण में हजारों की संख्या में आने वाले कार्मिकों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में कई कार्मिकों का उपचार किया गया। कैंप में मुख्य रूप से डा संजीव कुमार, दुर्गेश तिवारी, आरबी सिंह, दीन दयाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


ड्यूटी कटवाने को नए-नए हथकंडे
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पुलिस लाइन में ड्यूटी कटवाने को कर्मचारी नए-नए हथकंडे अपनाते दिखाई दिए। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पहुंची। नीलम व रूपरेखा के साथ रश्मि गुप्ता भी ड्यूटी कटवाने को सक्रिय थीं। गोद में मासूमों को थामे कई बार सीडीओ सुजीत कुमार से ड्यूटी कटवाने की गुहार लगाई। नगला नरैनी अरांव क्षेत्र निवासी सुरेशचंद्र यादव अपनी नातिन की शादी के कारण ड्यूटी कटवाने आए लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। एक लेखपाल की पत्नी सिफारिश करने वालों की कतार में लगी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed