{"_id":"6193f76844336c57c1030873","slug":"27-samples-were-taken-from-55-seed-shops-in-the-district-firozabad-news-agr5148875146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीज की 55 दुकानों से 27 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीज की 55 दुकानों से 27 नमूने लिए
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! खाद बीज की दुकानों पर जांच करते कृषि विभाग के अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने मंगलवार को बीज की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जिले में 55 दुकानों पर छापा मारकर 27 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं अभिलेख अधूरे मिलने पर आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम एवं बीज निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने जिले में जांच अभियान चलाया। शिकोहाबाद एवं सिरसागंज तहसील क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह एवं फिरोजाबाद, टूंडला तहसील क्षेत्र में उपनिदेशक कृषि हंसराज और तहसील जसराना में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। तीन टीमों ने जिले की पांच तहसीलों में आने वाली 55 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान जिले की 27 नमूने लिए गए।
दुकानों की चेकिंग के दौरान आठ दुकानों के अभिलेख अधूरे मिलने पर उन्हें चेतावनी जारी की गई। तहसील शिकोहाबाद में सर्वोदय खाद एवं बीज भंडार, सुमित ट्रेडर्स, मोहन बीज एजेंसी, श्याम बीज एजेंसी, न्यू पंजाब बीज भंडार, गोपाल बीज एजेंसी, महावीर बीज एजेंसी, अमित बीज एवं खाद भंडार, जैन बीज भंडार, अंबिका बीज एजेंसी पर जांच की गई। तहसील सिरसागंज क्षेत्र में बालाजी बीज भंडार, केशरी बीज भंडार, सेंगर बायो ट्रेडर्स, शांति ट्रेडर्स, फिरोजाबाद में उपाध्याय खाद भंडार मटसेना, राजपूत खाद भंडार, राजीव बीज एजेंसी बरतरा, आईएफएफडीसी बरतरा, गौतम खाद भंडार बरतरा पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
वहीं तहसील टूंडला में गुप्ता बीज भंडार, राजेश्वरी बीज एजेंसी, दुर्गा खाद व बीज भंडार, रामायण खाद व बीज भंडार, सिंह खाद भंडार, अशोक ट्रेडर्स व बीज एजेंसी पर जांच की गई। तहसील जसराना में शुभम एग्रो सेंटर, कृषक भारती केंद्र जसराना, गुप्ता खाद एवं बीज एजेंसी पाढ़म, न्यू पूजा खाद एवं बीज एजेंसी पर भी चेकिंग की गई। चेतावनी दी गई जांच में बीज अधोमानक मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।