फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   26 thousand more votes were cast this time in Sadar seat

सदर सीट पर इस बार 26 हजार वोट अधिक पड़े

Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
26 thousand more votes were cast this time in Sadar seat
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र में पिछले 2017 के चुनाव के सापेक्ष 2022 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत भले ही कम रहा लेकिन वोट पिछले चुनाव के सापेक्ष अधिक पड़े हैं। 2017 में फिरोजाबाद विधानसभा में दो लाख 32278 मत पड़े थे। जबकि इस बार दो लाख 58889 मत पड़े हैं। इस बार 26611 मत पिछले चुनाव से अधिक पड़े हैं। इन्हीं बढ़े हुए मतों के हिसाब से लोग हार जीत का गणित लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना दस मार्च को होगी। लेकिन हर कोई हार-जीत का गणित लगाने में लगा हुआ है। पिछले चुनाव में क्या रहा इसकी जिज्ञासा हर किसी में है। लेकिन यदि फिरोजाबाद शहर की विधानसभा की बात करें तो यहां भले ही 2017 के विधानसभा चुनाव से मतदान का प्रतिशत कम रहा हो लेकिन यहां पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार वोट अधिक पड़े हैं। लेकिन साठ हजार 94 मतों का पिछले चुनाव के सापेक्ष बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार 26611 मत अधिक हैं। इसके अलावा सेना एवं पीएसी के जवानों के ही साथ विभिन्न जिलों में सरकारी नौकरी करने वाले जिन मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है और मतपत्र सीधे या फिर ऑनलाइन भेजे हैं उनकी भी गणना करके उन्हें जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद विधानसभा 2017 में किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
मनीष असीजा भाजपा (जीते) 102654 वोट, अजीम भाई सपा (हारे) 60927, खालिद नसीर बसपा (तीसरा स्थान) 51328, एहतशाम अली बाबर एआईएमआईएम (चौथे स्थान) 11474 के अलावा अजय कुमार जन अधिकार मंच 1688,अमित गर्ग को 703, राजकिशोर तिवारी 502, शौकीन सिंह को 349,जहांगीरखान अल्वी पीसपार्टी 336, कौशल किशोर उपाध्याय राष्ट्रीय समानता दल-318, मोहम्मद शहजाद खांन आईयूएमएल 270, रामगोपाल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 237,बलवीर सिंह भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी-218, जितेंद्र गुप्ता लोकदल 187, दीपक गुप्ता मनुवादी पार्टी 118 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed