{"_id":"6a1490bd8fde84485d0af647","slug":"2500-policemen-will-be-on-duty-on-bakrid-firozabad-news-c-169-1-mt11005-175644-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बकरीद पर 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बकरीद पर 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
Mon, 25 May 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 25 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। बकरीद के त्योहार को लेकर फिरोजाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने शांति, सुरक्षा व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और न ही खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी और 27 मई की रात से ही सभी चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने नागरिकों की सुविधा के लिए भरपूर पानी की सप्लाई, साफ-सफाई और थानावार विशेष ड्यूटी लगाकर सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने नागरिकों से सरकारी नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। संवाद