फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   250 potholes in three kilometer road

Firozabad News: तीन किलोमीटर की सड़क में 250 गड्ढे

Thu, 17 Aug 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
250 potholes in three kilometer road

विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम एरिया में मुख्य व आंतरिक गली ही नहीं, बल्कि पुराने हाईवे से सटे सर्विस रोड की दशा खस्ताहाल है। मीरा चौराहे से लेकर आसफाबाद तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में दोनों ओर के सर्विस रोड पर 250 से अधिक गड्ढे हैं। सड़के उखड़ी पड़ी हैं। शासन के निर्देशों पर गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के नाम पर नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंककर अपनी-अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
मीरा चौराहा से नगला भाऊ तक पुराने हाईवे के सहारे दोनों ओर सर्विस रोड पूरी तरह से उखड़ गया है। गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके सर्विस से होकर कांच इकाइयों में आने वाले लोडिंग वाहनों की भरमार रहती है। इसके अलावा शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान के वाहन भी आए दिन जीर्णक्षीर्ण सर्विस रोड पर हादसा का शिकार होते हैं। खास बात है कि करीब तीन-चार साल से खस्ताहाल सर्विस रोड की दशा सुधार के लिए जिम्मेदार विभागों नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि में किसी ने सड़क सुधार तो दूर कार्य योजना तक नहीं बनाई है। जबकि क्षेत्र में जिले के आला अफसरों का आवागमन लगा रहता है। ऐसी ही कुछ हालत शहर के आंतरिक भाग में सर्विस रोड की है।
विज्ञापन

--
इन जगहों पर सर्विस की दशा खराब
शहर के आंतरिक इलाके में पुराने हाईवे के दोनों साइड में रोटरी मार्केट, जैन नगर, मथुरा नगर कट, स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, भगवती ग्लास वर्क्स, क्लब चौराहा, एमसी अग्रवाल हॉस्पीटल, नगला मिर्जा बड़ा, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी, कोहिनूर रोड जाटवपुरी चौराहा, शांतिनगर आसफाबाद के अलावा आगरा की ओर आने वाले सर्विस रोड पर रेलवे क्राॅसिंग कट, रसना टाकीज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, होटल मोनार्क के इर्द-गिर्द गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जीर्ण-क्षीर्ण सर्विस रोड पर आए दिन होते हैं हादसे
जैन मंदिर से आसफाबाद चौराहे तक सर्विस रोड पर प्रतिदिन सैंकड़ों स्कूली वाहन सुबह और दोपहर के वक्त फर्राटा भरते हैं। यही नहीं अति व्यस्ततम सर्विस रोड पर हजारों बाइक सवारों का भी आगमन होता है। सड़कों पर गड्ढे कई बार बाइक सवारों व स्कूली वाहनों के लिए हादसा का कारण बन चुके हैं।
---
पीडब्ल्यूडी की है जिम्मेदारी
सर्विस रोड के रखरखाव का जिम्मा पीडब्ल्यूडी की निर्माण शाखा का है। चूंकि सर्विस रोड निगम एरिया में हैं। ऐसे में हम यदा कदा सर्विस रोड की मरम्मत आदि कराते रहते हैं।

मनीष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
----
शासन को भेजा है प्रस्ताव
पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्विस रोड की दशा सुधार व पुलिया आदि दुरुस्त कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। कार्य योजना को मंजूरी व धनराशि मिलते ही सर्विस रोड का सुधार कराया जाएगा।
केके वर्मा, एक्सईन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed