फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   24 people were cheated of Rs 1.56 crore for police recruitment

UP: 10 लाख में सिपाही और 12 लाख में उपनिरीक्षक...ठगी का ऐसा तरीका, चाैंका देगा; 24 लोगों ने गंवाए 1.56 करोड़

Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

अभ्यर्थियों को बाकायदा फर्जी प्रवेश पत्र जारी किया गया। जब केंद्र पर परीक्षा नहीं हुई तो बताया कि बात हो गई है। अब सीधे ज्वाइनिंग होगी। इसके लिए वह सभी अभ्यर्थियों को झांसी प्रशिक्षण केंद्र लेकर गया।

विज्ञापन
24 people were cheated of Rs 1.56 crore for police recruitment
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग में दरोगा, सिपाही व शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर भर्ती कराने के नाम पर औरैया के एक युवक ने 24 लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर सीओ शिकोहाबाद जांच कर रहे हैं। सीओ ने पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद ठग को बयान दर्ज कराने के लिए दो दिन का नोटिस दिया है। बृहस्पतिवार शाम तक बयान न दर्ज कराने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


शिकोहाबाद में अरमराजट, मक्खनपुर निवासी राकेश कुमार एनजीओ के माध्यम से स्कूल संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 में औरैया जिले में एरवाकटरा निवासी एक रिश्तेदार के साथ ठग उनके घर आया था। उसने दावा किया है कि उसकी पुलिस महकमे के और शासन के बड़े अफसरों तक पहुंच है। वह लोगों को पुलिस समेत अन्य विभागों में नौकरी दिलवाता है। उसने दावा किया कि पूर्व में सौ से अधिक लोगों को नौकरी दिलवा चुका है। 
विज्ञापन


 

पुलिस महकमे 386 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन निकला है। ठग ने एक अखबार में निकले विज्ञापन की कटिंग भी दिखाई। इसके बाद ठग राकेश के स्कूल और एनजीओ पहुंच गया। वहां भी लोगों से मिलकर यही बात कही। लोग उसके झांसे में आ गए। उसने बताया कि सिपाही पद पर भर्ती के लिए 10 लाख और उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए 12 लाख रुपये लगेंगे। 

उसके झांसे में आकर राकेश कुमार समेत उनके परिचित 24 लोगों ने अपने बच्चों की नौकरी के लिए तैयार हो गए। शुरू में सबसे पांच लाख रुपये लिए। उसने बताया कि तीन महीने की तैयारी के बाद परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर चयन कराने का दावा किया।

 

अभ्यर्थियों को बाकायदा फर्जी प्रवेश पत्र जारी किया गया। जब केंद्र पर परीक्षा नहीं हुई तो बताया कि बात हो गई है। अब सीधे ज्वाइनिंग होगी। इसके लिए वह सभी अभ्यर्थियों को झांसी प्रशिक्षण केंद्र लेकर गया। वहां पास में ही एक होटल में छह दिन रखा। छठवें दिन कहा कि जाइए, अब इटावा में प्रशिक्षण होगा। 

इसके बाद उसने प्रशिक्षण पत्र देकर शेष पांच लाख रुपये वसूल लिए। अभ्यर्थी जब इटावा प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद वह शातिर के घर औरैया जिले में एरवाकटरा पहुंचे और रकम वापस करने की मांग की। तब उसने धमकाया कि तुम्हें जो करना है, कर लो। हमारा कुछ नहीं होगा। 

 
विज्ञापन

इसके बाद राकेश समेत अन्य पीड़ित औरैया और फिरोजाबाद में पुलिस अधिकारियों और थाने का चक्कर लगाते रहे। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब मामले की शिकायत एसएसपी फिरोजाबाद से की। एसएसपी ने सीओ शिकोहाबाद को मामले की जांच सौंपी। सीओ ने बुधवार को पीड़ितों का बयान दर्ज कर ठग को बयान दर्ज कराने के लिए दो दिन का नोटिस दिया।

सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने की शिकायत प्राप्त हुई थीं। जिसकी जांच की जा रही है। दो दिन में आरोपी अपना बयान नहीं दर्ज कराने आता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: कासगंज जिला जेल परिसर में दुष्कर्म...रात में गेट तोड़कर घुसा सहकर्मी, महिला वार्डर से की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed