फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   24 buses will go from Shikohabad depot to Mathura during Mudia fair

Firozabad News: मुड़िया मेले में शिकोहाबाद डिपो से मथुरा जाएंगी 24 बसें

Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
24 buses will go from Shikohabad depot to Mathura during Mudia fair
शिकोहाबाद। मथुरा में होने वाले मुड़िया मेले में शिकोहाबाद डिपो से 24 बसें 3 जुलाई को रवाना होंगी। इनके जाने के बाद कुल 61 बसें यात्रियों को विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मथुरा में आयोजित होने वाले मुड़िया मेले में शिकोहाबाद रोडवेज डिपो से 24 बसें आगामी 3 जुलाई को रवाना की जाएंगी। जिसके लिए शासन से पत्र भेजा गया है। शिकोहाबाद डिपो पर अभी वर्तमान में 85 बसें संचालित हो रही हैं। जिनके सहारे यात्रियों का अब तक विभिन्न रूटों पर सफर हो रहा था। लेकिन इसमें अभी कुछ दिक्कतें आएंगी। बसों के मथुरा रवाना होने के बाद विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसों का रूट पुनः रूट निर्धारित किया जाएगा। जिससे कि किसी भी रूट पर बसों का अभाव न हो। एआरएम शिकोहाबाद की भी डयूटी मेले में लगाई गई है। मेले में रवाना होने वाली सभी बसें आगामी 12 जुलाई को शिकोहाबाद डिपो पर वापस आएंगी। जिनके आने के बाद ही यात्रियों को सभी रूटों पर बसों का सफर करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन






मुड़िया मेले में शिकोहाबाद डिपो से 24 बसें भेजी जा रही हैं। 3 जुलाई को मथुरा रवाना होंगी, जोकि 12 जुलाई को वापस आएंगी। इसके लिए शासन से निर्देश मिले हैं। बसों को भेजने के लिए चेकिंग कराके दुरुस्त कराया जा रहा है। ताकि वहां दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रेमपाल सिंह, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed