फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   220 tube wells of the city will run from one control

Firozabad News: एक कंट्रोल से चलेंगे शहर के 220 नलकूप

Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
220 tube wells of the city will run from one control
फिरोजाबाद। शहर में पानी की आपूर्ति के लिए स्थापित 220 नलकूपों का संचालन एकीकृत कंट्रोल रूम के जरिए किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम का जलकल विभाग इस संबंध में काम कर रहा है।
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा 220 नलकूप संचालित हो रहे हैं। निकट भविष्य में इन सभी नलकूपों का संचालन एक ही कंट्रोल रूम से करने की तैयारी की जा रही है। महापौर कामिनी राठौर के निर्देश पर जलकल विभाग इसके लिए अवाश्यक कार्य योजना बनाने में जुटा है। कार्य योजना के तहत सभी नलकूप को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल पर एक अत्याधुनिक डिवाइस के जरिए ही सुबह और शाम की पाली में नलकूपों को चलाने व जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर के अनुसार इन सभी नलकूपों के संचालन को एकीकृत कंट्रोल रूम तैयार कराने की योजना है। हालांकि फिलहाल इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार मंथन चल रहा है। कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो नए साल से नलकूपों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव होगा। इस नई प्रणाली से निगम की प्रतिमाह खर्च होने वाली लाखों की धनराशि बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed