{"_id":"5c87e4f8bdec222dc912f802","slug":"21552409848-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस-10 एप से हर बूथ तक होगी पुलिस की पहुंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस-10 एप से हर बूथ तक होगी पुलिस की पहुंच
विज्ञापन
एप से ली गई है परीक्षा केंद्रों की दूरी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले में नया प्रयोग किया है। एस-10 एप के माध्यम से पुलिस की हर बूथ तक पहुंच होगी। पुलिस इस से हर गांव तक एक पल में पहुंच जाएगी।
चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पिछले एक माह से हर बूथ तक पहुंच बनाने के लिए होमवर्क किया था। तेज तर्रार पुलिसकर्मियों के ही सहयोग से उन्होंने जिले में एस-10-एप बनाया है।
इस एप में प्रत्येक बूथ से जुड़े करीब दस लोगों को मोबाइल नंबर से जोड़ा है। इसे जिले के सभी थाना प्रभारी, सीओ, एसपी देहात और एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी जुड़े रहेंगे। यदि चुनाव के दौरान कोई घटना होने की सूचना आती है, सूचना देने वाले को गांव एवं थाना का नाम बताना होगा।
विज्ञापन
मोबाइल पर इतना लिखते ही संबंधित गांव के दस लोगों के मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी होगी। उन नंबरों के थाना पुलिस एवं अफसरों से सीधे बात करके हकीकत पता लगाई जा सकेगी। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जोड़ा है। हर बूथ पर मोबाइल नंबर अंकित कराने के साथ बूथ के निकट एक-एक हजार विजिटिंग कार्ड बांटने का काम पुलिस कर रही है।
एस-10 एप के माध्यम से पुलिस की हर बूथ तक पहुंच होगी। किसी भी घटना होने पर पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी उस गांव के संभ्रांत नागरिकों से सीधे बात कर सकेंगे।
सचिंद्र पटेल, एसएसपी