फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जांच में 16 नामांकनपत्र निरस्त, छह प्रत्याशी मैदान में

जांच में 16 नामांकनपत्र निरस्त, छह प्रत्याशी मैदान में

Fri, 05 Apr 2019 11:55 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
जांच में 16 नामांकनपत्र निरस्त, छह प्रत्याशी मैदान में
नामांकन पत्र लेते लोग - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को पूरी हुई। जांच के दौरान 16 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया। चुनाव मैदान में मात्र छह प्रत्याशी ही रह गए हैं।
विज्ञापन


सपा से अक्षय यादव, भाजपा से चंद्रसेन जादौन और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से उपेंद्र सिंह राजपूत व निर्दलीय चौधरी बशीर, राजवीर सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि निर्दलीय के रूप में ही नामांकन करने वाली कुमारी नेहा,प्रीती मिश्रा, अनिल कुमार सिंह,गीतानंद महाराज, महेंद्र सिंह, किशनलाल, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के मनोज कुमार गुप्ता, रणवीर सिंह, भारतीय जन नायक पार्टी के निरंजन सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कृष्णपाल सिंह, बहुजन मजदूर पार्टी रामवीर सिंह ,रामप्रताप सिंह, बलवीर सिंह मौलिक अधिकार पार्टी, होडल सिंह भीम आर्मी, दीपक शर्मा मनुवादी पार्टी, भारतीय लोकसेवा दल के अमित गर्ग के नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र जनता राज पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेरा नामांकन पत्र मुझे बिना कोई कारण बताए निरस्त कराया। प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करेंगे।

आरओ एवं एआरओ की ओर से नामांकन निरस्त किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। निर्दलीय नामांकन करने वाले महेंद्र सिंह कुशवाह ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।


महेंद्र का आरोप है कि जब हस्ताक्षर करने से इंकार किया तो जबरन दबाव डालकर हस्ताक्षर कराए हैं। मेरे अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन को दूसरी बैलेट यूनिट लगाने के कारण निरस्त कर दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन को प्रक्रिया को निरस्त करने व दोबारा नामांकन की प्रक्रिया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed