फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   20 years imprisonment for sexual offense

Firozabad News: लैंगिक अपराध के दोषी को बीस वर्ष कारावास की सजा

Wed, 25 Jan 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for sexual offense
फिरोजाबाद। अपर जिला जज एवं विशेष जज पोक्सो न्यायालय प्रथम अवधेश कुमार सिंह ने लैंगिक अपराध के दोषी राजकपूर को बीस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दस हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम वर्ष 2014 का थाना उत्तर क्षेत्र का है। चौदह वर्षीय बालक को पकड़कर अज्ञात व्यक्ति ले गया था। इस दौरान बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की। इसमें राजकपूर निवासी नगलाकरन सिंह के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



मामला सेशन के सुपुर्द होकर सुनवाई को अपर जिला जज एवं विशेष जज पोक्सो न्यायालय प्रथम अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में पहुंचा। शासन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक अबधेश भारद्वाज ने करते हुए दोषी राजकपूर को सख्त सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट एवं सुप्रीमकोर्ट की रूलिंग को न्यायालय के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है वह गलत है। न्यायाधीश ने फाइल पर उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर दोषी राजकपूर को बीस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ दस हजार का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed