Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2 crore robbery case - Two accused on remand recovered 16 lakh rupees

Firozabad News: दो करोड़ की लूट का मामला - रिमांड पर लिए दो अभियुक्तों ने 16 लाख रुपये कराए बरामद

Sat, 29 Nov 2025 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
2 crore robbery case - Two accused on remand recovered 16 lakh rupees
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- 30 सितंबर को मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई थी गुजरात की वित्तीय प्रबंधन संबंधी कार्य करने वाली जीके कंपनी के कर्मी से लूट
विज्ञापन


- गाजियाबाद के तुषार ने 10 लाख और अलीगढ़ के दुष्यंत ने 6 लाख रुपये बरामद कराए
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर 30 सितंबर 2025 को गुजरात की वित्तीय प्रबंधन का काम करने वाली जीके कंपनी के कर्मी से हुई लगभग दो करोड़ रुपये की लूट में 16 लाख रुपये और बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए दो अभियुक्तों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 78 लाख 8 हजार रुपये करीब का कैश पुलिस बरामद कर चुकी है।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 15 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए अभियुक्त तुषार निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद को लेकर मक्खनपुर थाना इंस्पेक्टर चमन शर्मा की टीम गाजियाबाद गई। वहां तुषार ने अपने घर से करीब 100 कदम दूर स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच गड्ढे में दबाकर छुपाए गए 10 लाख रुपये बरामद कराए। इसी प्रकार अभियुक्त दुष्यंत निवासी खैर, अलीगढ़ को लेकर पुलिस अलीगढ़ गई। दुष्यंत ने अपने घर से आगे, खैर टेटीगांव रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच ईंटों से दबाकर रखे गए 6 लाख रुपये बरामद कराए। बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को ही जेल में फिर से दाखिल करा दिया।
विज्ञापन





मुकदमा लड़ने के लिए छुपा रखी थी रकम

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई रकम के अपने हिस्से में से यह मोटी राशि इसलिए अलग-अलग जगहों पर गड्ढों और झाड़ियों में छिपा दी थी, ताकि गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत लेने और कोर्ट में चल रहे मुकदमे का खर्च उठाने के लिए कैश उपलब्ध हो सके। पुलिस अब लूटी गई बाकी रकम का पता लगाने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed