{"_id":"6578a6b3187e7d2af30832cc","slug":"19-units-did-not-provide-the-information-sought-under-the-sectorial-guide-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-12305-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 19 इकाइयों ने नहीं दी सैक्टोरियल गाइड के तहत मांगी गईं सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 19 इकाइयों ने नहीं दी सैक्टोरियल गाइड के तहत मांगी गईं सूचनाएं
Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार की जा रही है, लेकिन अभी तक शहर की 19 कांच व चूड़ी इकाइयों ने नीरी को डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। उपायुक्त उद्योग द्वारा डाटा उपलब्ध नहीं कराने वाली इकाइयों को दोबारा पत्र भेजे हैं।टीटीजेड एरिया में स्थापित इकाइयों के संचालन को राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग संस्थान(नीरी) द्वारा सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार की जा रही है। टीटीजेड अर्थोरिटी के निर्देश पर तैयार की जा रही सैक्टोरियल गाइड लाइन के मद्देनजर जिले की सभी 199 इकाइयों से औद्योगिक गतिविधियों से जुड़ा डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया था। करीब एक माह से चल रही कवायद के बाद जिले की करीब 180 इकाइयों ने ही मांगा गया डाटा नीरी को उपलब्ध कराया है। शेष करीब 19 इकाइयों ने भी अभी मांगा गया डाटा नीरी को उपलब्ध नहीं कराया है।
--
कई इकाइयों में लंबे समय से उत्पादन ठप
विभागीय सूत्रों की मुताबिक जिन इकाइयों ने नीरी को डाटा नहीं दिया है। उनमें से कई इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया पटरी से उतरी हुई है। वहीं कुछ इकाईयां अन्य इकाइयों में मर्ज हो चुकी हैं।
-- -- -- -
नीरी द्वारा जिले की 199 इकाइयों से औद्योगिक गतिवृद्धि से जुड़ा डाटा मांगा था। लेकिन अभी तक 180 इकाइयों द्वारा डाटा उपलब्ध कराने की जानकारी मिली है। जिन इकाइयों ने अभी तक डाटा नहीं दिया है। उन्हें दोबारा पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत कुमार उपायुक्त उद्योग