फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   18 SP leaders were sentenced to two years in connection with violent and blocking the highway In Firozabad

उग्र प्रदर्शन एवं हाईवे जाम करने का मामलाः 18 सपा नेताओं को दो-दो साल की सजा, एमपी-एमएलए कोर्ट ने पाया दोषी

Thu, 19 Jan 2023 08:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 08:10 AM IST
सार

वर्ष 2008 में बसपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने और हाईवे जाम करने के मामले में 18 सपा नेता दोषी पाए गए हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी को दो-दो साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
18 SP leaders were sentenced to two years in connection with violent and blocking the highway In Firozabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद में उग्र प्रदर्शन और हाईवे जाम करने के मामले में पूर्व विधायक सहित 18 नेताओं को दो-दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को इन्हें दोषी मानते हुए निर्णय दिया। सभी लोगों को न्यायालय ने मुचलके पर छोड़ दिया है। नौ जनवरी 2008 में बसपा सरकार के विरुद्ध 

विज्ञापन


मामला 14 साल पहले नौ जनवरी 2008 का है। तत्कालीन सीएम मायावती थी। सपा नेताओं ने सुभाष तिराहे पर बसपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। दोपहर के समय तिराहे पर बसों में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने इस मामले में 18 सपा नेताओं को नामजद करते हुए 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्टशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


मामला विशेष न्यायाधीश एमपी-एएलए कोर्ट अंबरीश त्रिपाठी ने बुधवार को खुले न्यायालय में ये निर्णय सुनाया। मुकदमे की पैरवी शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बृजेश कुमार यादव ने की। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने सभी पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शाम को सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिन सपा नेताओं को सजा सुनाई गई है, उनमें पूर्व विधायक अजीम भाई, सपा के महानगर अध्यक्ष  योगेश गर्ग, मुकेश वाल्मीकि, महबूब अजीज, आदर्श यादव धन्नू, पप्पू यादव, नीरज यादव, उमेश यादव, राजकुमार राठौर, छुट्टन भाई, असलम परवेज, आफताब, सादाब, जाकिर, गुड्डन, परवेज, चंद्रमोहन चक्रवर्ती और आमिर को सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed