फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1771 Shikshamitras received honorarium hike, faces lit up

Firozabad News: 1771 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के साथ मिला सम्मान, खिले चेहरे

Wed, 06 May 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
1771 Shikshamitras received honorarium hike, faces lit up
​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद - फोटो : ​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद
फिरोजाबाद। शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में पालीवाल हॉल में भव्य सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


जनपद में कुल 1771 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। अप्रैल माह से इनके मानदेय में वृद्धि हुई है। जिनमें से 586 शिक्षामित्र समारोह में शामिल हुए। सभी ने मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के निर्णय को अच्छा बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 20 शिक्षामित्रों को चयनित कर अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के हाथों चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राइमरी विद्यालय सलेमपुर, टूंडला के शिक्षामित्र धीरेंद्र शर्मा को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों चेक प्रदान किया गया। आयुक्त आगरा मंडल नागेंद्र प्रताप, सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे ने शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्याम सिंह, चंद्रकला सिंगर, प्रमोद कुमार, सरोज राजपूत, गीतांजलि, मुरारी लाल शर्मा, रूबी यादव और पूनम सहित 20 शिक्षामित्रों को चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन


महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार होगा और यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में शिक्षामित्रों के साथ खड़ी है और उनकी मेहनत व निष्ठा का सम्मान सर्वोपरि है। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने भी शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह, विनीता, श्रीओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





- सरकार द्वारा मानदेय में की गई यह वृद्धि शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लंबे समय से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे शिक्षामित्रों को अब 10 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने से न केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी, बल्कि कार्य के प्रति भी नया उत्साह मिलेगा।

धर्मेंद्र कुशवाह, शिक्षामित्र




- यह फैसला शिक्षामित्रों के लिए वर्षों की उम्मीदों का परिणाम है। मानदेय वृद्धि से उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा। इस निर्णय से सभी शिक्षामित्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे पहले से अधिक जिम्मेदारी के साथ विद्यालयों में कार्य कर सकेंगे।


श्रीओम यादव, शिक्षामित्र


- यह कदम शिक्षामित्रों के सम्मान और मनोबल को ऊंचा करने वाला है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि से आर्थिक मजबूती मिलेगी और कार्यक्षेत्र में स्थिरता का भाव आएगा। उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों को समाज में एक नई पहचान और सम्मान दिलाने में मदद करेगा।

नीरज चौहान, शिक्षामित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed