फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो नकलची पकड़े

हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो नकलची पकड़े

Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
anant jain anant anant
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो नकलची पकड़े
exam - फोटो : amarujala
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन सुबह की पाली में किया गया। इंटरमीडिएट की भी कई विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। अलग-अलग केंद्रों पर दो नकलची पकड़े गए। कार्रवाई से नकलचियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 44465 परीक्षार्थियों में से 38448 परीक्षार्थी उपस्थित मिले। शेष 6017 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। ठाकुर तारा सिंह इंटर कॉलेज में एक छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। वहीं, आदर्श कृष्ण स्मारक इंटर कॉलेज रेशम बाग में एक छात्रा नकल सामग्री के साथ परीक्षा दे रही थी। इंटरमीडिएट की बही खाता एवं लेखा शास्त्र प्रथम परीक्षा में 871 परीक्षार्थी शामिल हुए। कृषि वनस्पति विज्ञान परीक्षा में 382, फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा में 17 परीक्षार्थी शामिल हुए। आटोमोबाइल विषय की परीक्षा में 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


चार घंटे में भी नहीं पहुंच रहीं उत्तर-पुस्तिकाएं
फिरोजाबाद। परीक्षा समाप्त होने के चार घंटे बाद भी उत्तर-पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर नहीं पहुंच रहीं हैं। दोपहर तीन बजे तक उत्तर-पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर आती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एका। शिव आदर्श इंटर कॉलेज में शिकायत मिली थी कि परीक्षार्थियों को प्रवेश में शिक्षक दिक्कत करते हैं। डीआईओएस रितु गोयल सुबह ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गईं। शिकायत झूठी पाई गई। वहीं, मार्गश्री इंटर कॉलेज पैढ़त में डीआईओएस करीब आधा घंटे तक बैठी रहीं। ग्रामोदय इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया।


एक कालेज के सभी छात्र रहे अनुपस्थित
फिरोजाबाद। श्रीनिवास उमा विद्यालय में हाईस्कूल में 20 छात्र पंजीकृत थे। महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र निर्धारित था। मगर उस कॉलेज के सभी छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने सीसीटीवी कैमरे चैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed