फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   16 goats died after drinking toxic water, ruining the livelihood of the cattle owner.

Firozabad News: जहरीला पानी पीते ही 16 बकरियां मरीं, पशुपालक की उजड़ गई रोजी-रोटी

Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
16 goats died after drinking toxic water, ruining the livelihood of the cattle owner.
नगला हंस में बकरियों की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। संवाद
जसराना (फिरोजाबाद)। नगला हंस में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पशुपालक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया। खेतों में बह रहे कीटनाशक एवं खाद मिश्रित जहरीले पानी को पीने से 16 बकरियों की मौके पर ही मर गईं, जबकि अन्य बकरियों की हालत बिगड़ने पर उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरा- तफरी मच गई और पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी कायम सिंह वर्षों से बकरी पालन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया गया कि उन्होंने आसपास के किसानों से एक-एक, दो-दो बकरियां खरीदकर करीब 80 बकरियों का बड़ा झुंड तैयार किया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह बकरियों को चराने खेतों की ओर ले गए थे। तेज धूप और गर्मी के चलते उन्होंने खेत में चल रहे पानी को बकरियों को पिला दिया। उस पानी में खाद और कीटनाशक दवाइयों के अवशेष मिले हुए थे। पानी पीते ही बकरियों की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में 16 बकरियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पशु चिकित्सकों को बुलाकर अन्य बकरियों का उपचार शुरू कराया गया, जिससे बाकी जानवरों को बचाने का प्रयास किया गया। इस हादसे से पशुपालक कायम सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बकरियों पर कुत्तों का हमला, पांच मरीं
नारखी। गांव निवासी विमल गांव के बाहर अपनी ठार पर मवेशियों को रखते हैं। सोमवार दोपहर अचानक कुत्तों ने बकरियों पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने बकरियों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे पांच बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल बकरी का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित विमल ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले कुत्ते गौशाला नारखी धोकल के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed