{"_id":"5cf4148cbdec2207215a58ba","slug":"155949991312-firozabad-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के बाजार पर दिख रहा जुड़ाई श्रमिकों की हुई हड़ताल का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के बाजार पर दिख रहा जुड़ाई श्रमिकों की हुई हड़ताल का असर
विज्ञापन
ईद के लिए सैमई और मावा की खरीददारी करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रमजान माह में जुड़ाई मजदूरी की हुई हड़ताल का असर ईद के बाजार पर दिख रहा है। हड़ताल खत्म हो चुकी है। एक माह की हड़ताल ने जुड़ाई श्रमिक के साथ अन्य मजदूरों को भी प्रभावित किया है। ईद के बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं है। व्यापारियों को चांद रात पर बाजार उठने की उम्मीद है।
चंद्र दर्शन के अनुसार ईद का पर्व पांच या छह जून को
चार जून को चांद रात हुई तो पांच जून को ईद मनाई जाएगी। इस स्थिति में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ईद की खरीदारी को कुछ ही लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। ईद पर बाजार अच्छा चलने की उम्मीद व्यापारी किए बैठे थे। लेकिन एक महीने तक रही जुड़ाई मजदूरों की हड़ताल का असर बाजार पर भी है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि चांद रात के दिन ईद का बाजार गुलजार होगा।

दुकानदारी पर इस बार 50 प्रतिशत का फर्क है। गर्मी के कारण ग्राहक दिन में घर से नहीं निकल रहा। शाम को भी गर्म हवा के चलते लोग घरों से निकलने से बच रहे है।
विज्ञापन विज्ञापन
महमूद, कपड़ा व्यापारी सदर बजार
रमजान शुरू होते ही बाजार अच्छा चलने लगता था, लेकिन इस बार जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल और गर्मी के कारण बाजार में मंदी है। चांद रात को अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
सोनू, कपड़ा व्यापारी सदर बाजार
इस बार सिवइयों के साथ अन्य सामान भी अधिक मात्रा में नहीं बिक रहा। जो लोग एक या आधा किलो लेकर जाते थे। इस बार उन्होंने मात्रा गिरा दी है। इसको लेकर माल दुकान में भरा पड़ा है।
गुड्डू भाई, परचून विक्रेता नालबंद
जुड़ाई मजदूरों की हड़ताल से सबसे अधिक फर्क बाजार पर पड़ा है। दिन भर बाजार में सन्नाटा रहता है। शाम को दस पांच प्रतिशत दुकानदारी हो पाती है।
फरदीन, सिंवई विक्रेता