फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हिमायूंपुर का नलकूप खराब, पानी को भटके लोग

हिमायूंपुर का नलकूप खराब, पानी को भटके लोग

Sat, 01 Jun 2019 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
हिमायूंपुर का नलकूप खराब, पानी को भटके लोग
water problems - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। हिमायूंपुर सब्जी मंडी के समीप लगा नलकूप शुक्रवार रात खराब हो गया। क्षेत्र में सुबह पानी का संकट शुरू हो गया। महिलाएं और पुरुष बच्चों के साथ हाथों में बर्तन लिए पानी के लिए भटकते नजर आए। पुलिस चौकी के समीप लगे नलकूप पर लंबी कतार थी। निगम अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी देर शाम तक नलकूप सही कराने के प्रयास शुरू तक नहीं किए गए थे।
विज्ञापन


हिमायूंपुर सब्जी मंडी के समीप लगे नलकूप से नगला पचिया, हिमायूंपुर के साथ अन्य क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई पहुंचती है। यह नलकूप शुक्रवार रात खराब हो गया। शनिवार सुबह लोग जागे तो नलों में पानी नहीं आया। पता चला कि नलकूप खराब हो गया। भीषण गर्मी में नलकूप खराब होने की जानकारी होते ही लोग ठेल, साइकिल आदि साधनों पर बर्तन लेकर पानी के लिए भटकते नजर आए। सुहागनगर पुलिस चौकी के पीछे लगे नलकूप में पानी आता देख वहां बर्तनों की लंबी लाइन लग गई। हर कोई पानी भरने को लेकर परेशान दिखाई दे रहा था। चाहे वह बच्चा हो या फिर महिला व पुरुष।
विज्ञापन

नलकूप रात को खराब हुआ है। निगर निगम अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। देखो कब तक सही होता है। यदि जल्द सही नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार

नलकूप खराब की जानकारी मिलते ही अन्य काम छोड़कर पानी की तलाश में घर से निकल आए। लेकिन कहीं भी पानी नहीं मिला। कुछ लोगों ने बताया कि यहां पर नलकूप में पानी आ रहा है, तो परिवार के साथ भरने चले आए।

रोशनी

पानी न आने के कारण काम पर जाने में भी देरी हो गई। नलकूप जल्द सही नहीं हुआ तो दिक्कत हो जाएगी।
बचान सिंह

इस उम्र में ठीक से चल भी नहीं पाते। लेकिन बच्चा कब तक अकेले पानी भरेंगे। यह बात सोचकर हम उनकी सहायता करने को घर से निकल आए। नलकूप जल्द ठीक होना चाहिए।
सुखदेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed