फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बजरंग दल ने शहर में निकाला पथ संचलन

बजरंग दल ने शहर में निकाला पथ संचलन

Sat, 01 Jun 2019 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल ने शहर में निकाला पथ संचलन
path sanchlan - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। शिविर में भाग लेने आए युवा हाथों में लाठी लेकर चल रहे थे। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन


पथ संचलन की शुरुआत नगर के कोटला चुंगी चौराहे स्थित होटल कांता से की गई थी। पथ संचलन कोटला रोड, रामलीला चौराहा, डाकखाना, मोहल्ला गंज होते हुए गंज चौराहे पर पहुंचा। यहां से सेंट्रल चौराहा, रानीवाला मार्केट, गांधी पार्क चौराहा, आगरा गेट होते हुए सुभाष तिराहे पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


पथ संचलन का नेतृत्व गोरक्षा प्रमुख पं. वीनेश शर्मा कर रहे थे। पथ संचलन के दौरान 22 जिलों से शिविर में भाग लेने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। युवा जय श्री राम के जयघोष करते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। रमाकांत पचौरी, राकेश त्यागी, राजीव शर्मा, ओमप्रकाश दिवाकर, नंदू ठाकुर, रिषव ठाकुर, रानू जैन, सूरज श्रीवास्तव, लालू चौधरी, ओमप्रकाश दिवाकर, रिषव मिश्रा, देवेश भारद्वाज, हिमांशू शर्मा, हरीश राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed