फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15100 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 15100 वाद निस्तारित

Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
15100 cases disposed of in National Lok Adalat
रफ़रोजाबाद ! न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते जज के साथ पुलिस अधिक? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव फौजदार ने किया। लोक अदालत में 12 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 15100 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ 42 लाख 92506 की एनपीए धनराशि प्राप्त की।
विज्ञापन

लोक अदालत में परिवार न्यायालय में 121 वादों का निस्तारण किया गया। सात दंपति को एक साथ जीवन बिताने के लिए भेजा गया। मोटर वाहन दुर्घटना के 39 वाद, सिविल न्यायालयों के 82 वादों का निस्तारण किया। उत्तराधिकार के वादों का निस्तारण कर 1 करोड़ 42 लाख 96 हजार के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए। अपर जिला जज ने 337 वादों का निस्तारण किया। 14 वाद जिला जज संजीव फौजदार ने निस्तारित कि
विज्ञापन

ए। जनपद न्यायालय प्रांगण में 6403 एवं राजस्व, श्रम,नगर पालिका अधिनियम के 8597 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज आलोक कुमार पांडेय, बार एसोशिएशन अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसडीएम सदर राजेश कुमार सहित अधिवक्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सिविल जज सीनियर डिविजन एवं प्रभारी सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed