फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   150 carts removed, 70 challans issued for illegal parking

Firozabad News: 150 ठेल हटावाए, अवैध पार्किंग पर 70 के चालान

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
150 carts removed, 70 challans issued for illegal parking
सुभाष चौराहे पर सर्विस रोड घेरे खड़े ढकेल हटवाते सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। सीओ यातायात ने सोमवार को उत्तर पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ अभियान चलाया। जिसमें सर्विस रोड को घेरे खड़े ठेल वालों को हटवाया गया। साथ ही करीब 70 वाहनों के चालान भी किए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर सर्विस रोड के अलावा मेडिकल कॉलेज के सर्विस रोड व अन्य सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या लोगों के लिए नासूर बन चुकी थी। सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाने वाले गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम में फंस जाती थी। यह समस्या काफी पुरानी है। नया प्रभार मिलने के बाद सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी ने उत्तर थाना प्रभारी राजेश पांडेय, यातायात प्रभारी महेश यादव व नगर निगम की टीम, प्रवर्तन दल के साथ अभियान चलाया। प्राइवेट ट्रामा सेंटर के सर्विस रोड पर लगने वाले ठेल वालों को हिदायत देकर हटवाया गया। इसके अलावा रोड को घेरे खड़े करीब 70 वाहनों के चालान भी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि ठेल वालों को निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर ठेल खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। आगे से अगर कोई सर्विस रोड पर मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed