फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   150 beds reserved for children to deal with the third wave

तीसरी लहर से निपटने को 150 पलंग बच्चों के लिए किए आरक्षित

Wed, 26 May 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
150 beds reserved for children to deal with the third wave
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में 150 से अधिक बेड बच्चों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। इसमें 56 पलंग कोविड अस्पताल में बनाए गए हैं। शेष पलंग पोस्ट कोविड और सस्पेक्टेड वार्ड के रूप में बनाए गए हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और बाल रोग विभागध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बच्चों के लिए बनाए गए वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल की बिल्डिंग में करीब 50 पलंग का बच्चों के लिए कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इसमें वेंटीलेटर सहित अन्य सुविधाओं के इंतजाम किए गए है। डिलीवरी के बाद यदि कोई नवजात बच्चा कोविड संक्रमित पाया जाता है तो उसके लिए अलग से छह पलंग का आईसीयू तैयार किया गया है। वार्ड नंबर पांच में 30 पलंग का वार्ड तैयार किया गया है। इसमें कोरोना के लक्षण युक्त बच्चों को कोरोना की रिपोर्ट आने तक रखा जाएगा। इलाज के लिए कोरोना रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। यदि बच्चे की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आती है तो उसे कोविड अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 40 पलंग के दो पोस्ट कोविड वार्ड भी तैयार किए गए हैं। इनमें कोरोना मुक्त हुए बच्चों में यदि लक्षण होते हैं तो पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 20 पलंग की कुपोषित बच्चों की एनआरसी और 16 पलंग की एनएससीयू भी बच्चों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

तीसरी लहर आने से पूर्व बच्चों का वार्ड तैयार करने के लिए निर्देश थे। मगर हम तैयारियों को और बेहतर बनाकर चल रहे हैं। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। दवाओं की उपलब्धता से लेकर वार्ड भी तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीता अनेजा, मेडिकल कालेज प्राचार्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed