{"_id":"60c3a5c18ebc3e6cca25a697","slug":"15-private-tube-wells-disconnected-in-village-azamabad-area-fir-on-five-firozabad-news-agr495431612","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम आजमाबाद क्षेत्र में 15 निजी नलकूपों के काटे कनेक्शन, पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम आजमाबाद क्षेत्र में 15 निजी नलकूपों के काटे कनेक्शन, पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अरांव विद्युत उप केंद्र से संबंधित क्षेत्र ग्राम आजमाबाद में एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में बकाएदारों पर शिकंजा कसा गया। बिल जमा न करने पर 15 निजी नलकूपों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, विद्युत चोरी करके चला रहे पांच नलकूप संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि 15 निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर 12 लाख 40 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया था। इसलिए नलकूप के विद्युत कनेक्शन काट किए गए। वहीं, पूर्व में विद्युत बिल बकाया पर स्थायी रूप से विक्षिप्त संयोजन को निरीक्षण करने पर पाया की विद्युत उपभोक्ताओं ने बिना बिजली बिल जमा किए हुए अपने कटे हुए संयोजन को जोड़ लिया है। अवर अभियंता अरविंद यादव ने एंटी विद्युत थाना आसफाबाद में भगवान सिंह, ब्रजकिशोर, दिवारी लाल, गजेंद्र सिंह, महेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव आजमाबाद में ही 15 घरेलू उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया।
पांच के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
फिरोजाबाद। रसूलपुर और गांधी पार्क क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर विजिलेंस टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इसमें एक लाख से अधिक विद्युत बिल बकाएदारों के घरों की चेकिंग की गई। कार्रवाई एसडीओ उदयवीर सिंह, एसडीओ दशरथ सिंह और जेई देवेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई। टीम ने मसरूरगंज, हाजीपुरा, शिवनगर, सेंट्रल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की। तीन बकाएदारों के मीटर उखाड़े गए। जबकि एक बकाएदार ने तुरंत ही बिल जमा कर दिया। रसूलपुर क्षेत्र में विद्युत चोरी कर रहे पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। टीम ने पांच पर एफआईआर दर्ज कराई है।