फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15-day ultimatum to sanitation worker for negligence, warning of suspension

Firozabad News: लापरवाही पर सफाईकर्मी को 15 दिन का अल्टीमेटम, निलंबन की चेतावनी

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
15-day ultimatum to sanitation worker for negligence, warning of suspension
सांथी में आयोजित ग्राम चौपाल में जनसुनवाई करते डीएम। स्रोतः प्रशासन - फोटो : सांथी में आयोजित ग्राम चौपाल में जनसुनवाई करते डीएम। स्रोतः प्रशासन
खैरगढ़। विकास खंड हाथवंत की ग्राम पंचायत सांथी में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को ग्राम चौपाल लगाई। डीएम ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी भी दी। चौपाल में जनपद और ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में सफाई कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लगा है। आज जैसे ही ब्लॉक के कर्मियों को डीएम के आगमन की सूचना मिली तो उन्होंने आनन-फानन सफाई की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सफाई कर्मचारी को सुधार के लिए 15 दिन का अंतिम समय (अल्टीमेटम) दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि 15 दिन में गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो सफाईकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौपाल में सबसे अधिक मांग आवास को लेकर उठी। इस पर परियोजना निदेशक ने बताया कि गांव के 48 पात्र व्यक्तियों का नाम सर्वे में भेजा जा चुका है। डीएम के समक्ष गयाधर सिंह ने मनरेगा मजदूरी, बैकुंठ देवी ने किसान सम्मान निधि, सुनीता ने राशन कार्ड और आरती देवी ने आवास संबंधी समस्या डीएम के सामने रखी। इसके अलावा आवास, पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण करने का आदेश अधीनस्थों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed