{"_id":"61ddcfb7a7417c3d0b3d27a9","slug":"14-field-and-26-meeting-hall-selected-firozabad-news-agr5209502195","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 मैदान और 26 मीटिंग हॉल चिह्नांकित, अनुमति मिली तो क्षमता से पचास फीसदी हो सकेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 मैदान और 26 मीटिंग हॉल चिह्नांकित, अनुमति मिली तो क्षमता से पचास फीसदी हो सकेगी भीड़
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन-2022 में होने वाली जनसभा और रैली स्थल के लिए जिला प्रशासन ने 14 मैदानों के साथ ही 26 मीटिंग हॉल को चिह्नित कर लिया है। इन स्थलों पर राजनीतिक दलों के अनुमति पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। लेकिन कोविड-19 के चलते जिले में किसी भी मैदान में दस हजार से अधिक भीड़ एकत्रित करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अधिक भीड़ एकत्रित करता है तो यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा।
विधानसभा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। हालांकि भारत निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की रैली, सभा, मीटिंग और पदयात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है लेकिन आयोग इसके बाद समीक्षा करके सभाओं की अनुमति दे सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिले में मैदानों का चिह्नांकन किया है। इसमें टूंडला क्षेत्र में ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय क्षमता करीब बीस हजार, श्री आरआरएम इंटर कालेज बछगांव क्षमता करीब 15 हजार है। वहीं, जसराना क्षेत्र में लोकराष्ट्रीय इंटर कालेज जसराना में क्षमता करीब दस हजार, डा. भीमराव आंबेडकर पार्क एका में क्षमता तीन हजार, मिनी ग्रामीण स्टेडियम पैढ़त में क्षमता करीब दस हजार, विद्याराम इंटर कालेज फरिहा में दस हजार, मुस्तफाबाद नहर पुल के पास वन विभाग की भूमि क्षमता करीब बीस हजार की होगी। फिरोजाबाद के सीएल जैन डिग्री कालेज क्षमता करीब 15 हजार, पीडी जैन इंटर कालेज क्षमता करीब दस हजार, सिरसागंज में गिरधारी इंटर कालेज क्षमता करीब दो हजार, शिकोहाबाद में एके डिग्री कालेज में दस हजार, पालीवाल इंटर कालेज में सात हजार, नारायण इंटर कालेज में छह हजार व रामलीला ग्राउंड शिकोहाबाद की क्षमता करीब 15 हजार की है। जिला प्रशासन की मानें तो इनकी क्षमता से आधी भीड़ जुटा सकेंगे।
जिले में एमजी कालेज, पालीवाल हॉल सबसे अधिक क्षमता वाले
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन की ओर से जिले में मीटिंग के लिए 26 हॉल का चिह्नांकन किया है। इसमें स्टेशन रोड स्थित एमजी कालेज का हाल जिले में सबसे अधिक 1200 की लोगों की क्षमता वाला है। जबकि दूसरे स्थान पर नगर निगम का पालीवाल हॉल एक हजार क्षमता वाला है। इनमें भी क्षमता से आधे लोग ही बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा वार विवरण
विधानसभा मैदान मीटिंग हाल कुल
टूंडला (सु) 02 03 05
जसराना 05 00 05
फिरोजाबाद 02 02 04
शिकोहाबाद 04 15 19
सिरसागंज 01 06 07
कुल 14 26 40