फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1,372 voters will decide the fate of 39 candidates today; voting will take place at six booths from 9 AM to 3 PM.

Firozabad News: 1372 वोटर आज तय करेंगे 39 प्रत्याशियों का भाग्य, छह बूथों पर सुबह नौ बजे से तीन बजे तक आज डाले जाएंगे वोट

Fri, 28 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
1,372 voters will decide the fate of 39 candidates today; voting will take place at six booths from 9 AM to 3 PM.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के चुनाव मैदान में उतरे 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 1372 अधिवक्ता वोटर के रूप में आज तय करेंगे। आठ पदों के लिए यहां काफी कांटे का मुकाबला चल रहा है। शुक्रवार को अपने पक्ष में माहौल बनाने की जोर अजमाइश चलती रही। खेमाबंदी करने में कौन सफल रहा यह चुनाव परिणाम बताएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज सिंह यादव एडवोकेट ने बताया मतदान 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच संपन्न होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने को छह बूथ पर वोट डाले जाएंगे। मतदान की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मतदाता सूची में नाम देखना वैलेट पेपर देना और पूरी प्रक्रिया को समझाने को अलग-अलग टीमों को तैनात किया है।मतदान समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी इसी के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव टीम ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए प्रत्येक अधिवक्ता को अपना सीओपी कार्ड और सदस्यता रसीद को साथ लाना होगा। मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल ले जाना और फोटोग्राफी करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव संचालन समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ अजय राही, डीजीसी राजीव प्रियदर्शी, अशोक चंचल, डॉ. दिनेश यादव, रघुराज सिंह यादव, नरेंद्र राठौर, शशिकांत यादव, सौरभ यादव, हरित यादव, प्रदीप यादव, कौशल राठौर, संजय सिंह, दिलीप यादव और प्रेम किशोर यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन



इन पदों इतने प्रत्याशी

अध्यक्ष पद: 9 प्रत्याशी

डा. देवीराम यादव, दलवीर सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव उर्फ राजू, विजय प्रकाश यादव, संजय कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार शर्मा, हरवीर सिंह यादव,हरी शंकर यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

महासचिव पद: 9 प्रत्याशी

-कृष्ण कुमार सिंह चौहान, घनश्याम यादव, चंद्रवीर सिंह सिकरवार, जफरुद्दीन, धर्मेंद्र यादव उर्फ बीटू, भूरी सिंह वर्मा, योगेंद्र सिंह बघेल, विमल बाबू यादव,शिवा भदौरिया।
-----
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद: 5 प्रत्याशी
-इश्तियाक अली, दिनेशचंद्र यादव, बलवीर सिंह आजाद, संगीता मंगल, सुंदर सिंह यादव।
----
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद: 4 प्रत्याशी

-उमेश कुमार गुर्जर, छत्रपाल सिंह बाबा, डा. मनोज दीक्षित, रश्मि यादव।
-------
कोषाध्यक्ष पद: 4 प्रत्याशी

-रोहितास कुमार यादव,शरद कुमार यादव, सतेंद्र सिंह यादव, हेमंत कुमार।

------
सहसचिव (3 पद): 8 प्रत्याशी--
अरुण कुमार ओझा, आकाश गुप्ता, ऋषभ जैन, खुशबू जादौन, माधव प्रसाद यादव, बृजमोहन गोस्वामी, विपिन कुमार इंदौरिया, सत्यम कुमार गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed