फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   13.68 lakh fine for gst, not paying

जीएसटी चोरी के मामले में नामी कंपनी का पान गुटखा पकडा

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
13.68 lakh fine for gst, not paying
फिरोजाबाद। जीएसटी की चोरी के मामले में जिला के वाणिज्य कर विभाग ने एक नामी पान मसाला कंपनी पर अर्थदंड लगाया। ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर मैनपुरी संभाग के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान 13 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

रविवार रात को श्याम प्रसाद ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य-कर, मैनपुरी के निर्देशन में स्थानीय अधिकारियों ने जसराना-एटा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान उक्त ट्रक में नामी पान मसाला कंपनी तानसेन व कंपनी निर्मित जर्दा भरा हुआ मिला। वाहन चालक पान मसाला और जर्दा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी व जीएसटी कर भुगतान से जुडे़ प्रपत्र नहीं दिखा सका। ज्वाइंट कमिश्नर मैनपुरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 13 लाख, 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि वसूल भी कर ली गई। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल सतीश कुमार सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी बृजेद्र सिंह, के अलावा प्रेमदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed