फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुहागनगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

सुहागनगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

Tue, 07 May 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे
परशुराम - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भगवान परशुराम का प्राकाट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। विप्र बंधुओं ने दूध, दही, गंगाजल, शहद से अभिषेक, हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर हवन यज्ञ किया। भोग लगाया, आरती के बाद प्रसाद बांटा। हवन पंडित शिवनरायन शास्त्री ने कराया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मुख्य संरक्षक रविंद्रलाल तिवारी, शीलमणि शर्मा, मनोज भटेले, शैलेंद्र शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, महेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सनातन ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम प्राकटोत्सव मनाया गया। देव पूजन पंडित श्यामबाबू भारद्वाज के आचार्यत्व में हुआ और पंचाभिषेक किया। हवन पंडित श्याम बिहारी पाराशर ने कराया। सनातन गांधी एससी शर्मा, सतीशचंद्र चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, राकेश पचौरी, धर्मेंद्र पचौरी, हरीश तैलंग, विजय शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, नीलमणि चतुर्वेदी, पार्षद प्रमोद राजोरिया सभासद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि भगवान परशुराम सेवामंच द्वारा सुहाग नगर स्थित पार्क में भगवान परशुराम जयंती मनाई। आचार्य शिवनारायण शास्त्री के आचार्यत्व में महर्षि भगवान परशुराम का पंच द्रव्य अभिषेक हुआ। 12 श्रेष्ठ ब्राह्मणों को सम्मानित किया। रविंद्रलाल तिवारी, सीताराम शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, योगेंद्र मोहन शर्मा, राजीव दीक्षित, पवन दीक्षित, शीलमणि शर्मा, सरोज शर्मा, नीता पांडेय आदि शामिल रहे।


भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा भगवान परशुराम पार्क मेें हवन किया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव उपाध्याय ने कहा कि महर्षि परशुराम के बताए मार्ग का विप्र बंधुओं को अनुसरण करना चाहिए। दिनेश शर्मा, हृदेश शर्मा, ठा. मोहन सिंह, एसके भटनागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed