फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1024 Arghya offered to Shreeji in Siddhachakra Vidhan

Firozabad News: सिद्धचक्र विधान में श्रीजी को चढ़ाए 1024 अर्घ्य

Mon, 09 Jan 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
1024 Arghya offered to Shreeji in Siddhachakra Vidhan
फिरोजाबाद। शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, नासियाजी में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठवें दिन नित्य नियम पूजा एवं अभिषेक के बाद श्रीजी की शांतिधारा की गई। इंद्र स्वरूप में विधि-विधान से श्री जी सम्मुख 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक कुमार जैन एवं चन्दन कुमार जैन को मिला। भावेश जैन एवं राजेश जैन शास्त्री के निर्देशन में चल में संगीतकार सचिन जैन ने भजनों से भक्तों को भावविभोर किया। आचार्य सुरत्न सागर महाराज ने कहा कि अन्याय से उपर्जित धन जीवन में कभी सुख नहीं दे सकता। शुभ और लाभ ये दो शब्द भारतीय संस्कृति की सशक्त अभिव्यक्ति है। शाम को महाआरती की गई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया की 20 जनवरी को मरसलगंज में भगवान आदिनाथ का भव्य त्रिदिवसीय मोक्ष निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। बताया कि निर्वाण दिवस में आचार्य सुरत्न सागर ससंघ के साथ आचार्य अमित सागर महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान मयंक जैन, प्रशांत वीर जैन, अंजय जैन, प्रदीप जैन, बबलू जैन, प्रवीण जैन, पप्पी जैन, जिनेश जैन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed