फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 lakhs looted in the name of returning the land, made to sign on the check book

Firozabad News: जमीन लौटाने के नाम पर लूटे 10 लाख, चेक बुक पर कराए हस्ताक्षर

Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs looted in the name of returning the land, made to sign on the check book
टूंडला। खेत का बैनामा कराकर खेत वापस करने के नाम पर युवक के साथ मारपीट कर रुपये लूट लिए। पीड़ित ने न्यायालय के माध्यम से छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत बिचपुरी निवासी रूपेश कुमार ने आगरा थाना जगदीशपुरा के अलवतिया भोगीपुरा निवासी रामवीर सिंह से नगला जाट मौजा पमारी तहसील टूंडला स्थिति 10 बीघा खेत नवंबर 2024 में खरीदा था। इस जमीन को रूपेश ने कमलेश देवी निवासी नगला जाट मौजा पमारी तहसील टूंडला को बेच दिया। बैनामा के बाद कमलेश देवी के पति महेशचंद्र ने खेत वापस करने के साथ ही पैसे वापस करने के लिए कहा। इस पर रूपेश 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने पुत्र प्रवीन व साले योगेंद्र के साथ 10 लाख रुपये व चेकबुक लेकर टूंडला पहुंचे थे। कमलेश देवी व महेशचंद्र रूपेश को एक होटल ले गए। यहां भूदेव सिंह, योगेश, राकेश कुमार, रामवीर सिंह पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही महेश चंद्र व योगेश ने तमंचा दिखाकर उससे 10 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही चेकबुक पर भी हस्ताक्षर करा लिए। विरोध करने पर पिटाई कर की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed