{"_id":"69e9139fcb38cc30e80d4d33","slug":"10-couples-tie-the-knot-complete-the-seven-rounds-firozabad-news-c-174-1-mnp1002-158044-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परिणय सूत्र बंधन में बंधे 10 जोड़े, लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परिणय सूत्र बंधन में बंधे 10 जोड़े, लिए सात फेरे
Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24 नवदंपति को अतिथि और समिति के सदस्य। स्रोत आयोजक
सिद्धार्थ सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम एक मैरिज होम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश करते हुए 10 जोड़ों का विवाह कराया गया।
मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव महाराज सिंह शाक्य और जिला पंचायत सदस्य विनीता शाक्य, विशिष्ट अतिथि सहकारी बैंक के मैनेजर रामकुमार कुशवाहा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह फौजी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सामूहिक विवाह के मंच को अपनाना चाहिए ताकि वे अनावश्यक और भारी-भरकम खर्चों के बोझ से बच सकें। समिति की ओर से नव-युगलों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
इस दौरान डॉ. आलोक सिंह शाक्य, भूपेश शाक्य, संयोजक राहुल कुमार, सहसंयोजक विजय शाक्य, सचिव अवनीश शाक्य, अमित कुमार, रूपेंद्र कुमार, सुभाष राजपूत, अमित बौद्ध आदि मौजूद रहे।