फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1 filed for motivating suicide against three including PNB's manager

पीएनबी के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज 1

Wed, 17 Feb 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 filed for motivating suicide against three including PNB's manager
फिरोजाबाद। नगला खंगर क्षेत्र के नगला गुलाल निवासी डेयरी संचालक निर्देश कुमार की चार फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में शिकोहाबाद स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डेयरी संचालक निर्देश कुमार (28) पुत्र राम विजेंद्र सिंह ने चार फरवरी को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक निर्देश कुमार के पिता रामविजेंद्र सिंह ने थाना नगला खंगर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरा बेटा डेयरी का संचालन करता था। पंजाब नेशनल बैंक बड़ा बाजार के प्रबंधक मंजीत कुमार यादव, शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा निवासी जितेंद्र सिंह एवं अर्पित उर्फ भोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कराया है। रामविजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर उसकी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नगला खंगर मुकेश कुमार ने कहा कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चनौरा निवासी युवक गायब, दी तहरीर
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के ग्राम कुतुकपुर चनौरा निवासी सतेंद्र कुमार (19) दस फरवरी से घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया है। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। गायब युवक के चाचा कमल सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed