{"_id":"9a22c8f6-87c7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"firozabad-lathicharge-in-army-recruitment-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीरोजाबाद: सेना भर्ती में उमड़े युवाओं पर लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीरोजाबाद: सेना भर्ती में उमड़े युवाओं पर लाठीचार्ज
फीरोजाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के फीरोजाबाद में शुक्रवार को सेना भर्ती के लिए उमड़े युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। धक्का-मुक्की के दौरान एक सिपाही नाक में चोट लगने के कारण घायल हुआ। वहीं, उरावर निवासी नीलेश दौड़ के दौरान गिर गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के दाऊदयाल स्टेडियम प्रांगण में सेना की भर्ती के लिए युवक पहुंचने शुरू हुए। कुछ ही देर में वहां 8 हजार के करीब युवा पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान एक सिपाही नाक में चोट लगने के कारण घायल हुआ। तीन बार बेरीकेडिंग टूट गई।
विज्ञापन
वहीं उरावर निवासी नीलेश दौड़ के दौरान गिर गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत ही उसे उपचार किया। शुरूआत में दौड़ में 150 से 200 युवकों को शामिल किया। परंतु 9 बजे बाहर युवाओं की काफी भीड़ होने के कारण भर्ती निदेशक सुनील अब्राहम ने दौड़ में शामिल होने वाले युवकों की संख्या 250 कर दी।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम संध्या तिवारी,एसपी डा. राकेश कुमार सिंह, एडीएम प्रमोद शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मालपाणि ने भी भर्ती स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सेना के अफसरों से बातचीत की। सेना के कर्नल सुनील अब्राहम, कर्नल परमेंद्र सिंह, मेजर अरविंद, मेजर सुरजीत के साथ करीब 130 अफसरों एवं जवानों की टोली भर्ती के दौरान सक्रिय थी।