फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fir against agra cantt councilor pankaj mahendru.

आगरा: पार्षद महेंद्रू के खिलाफ दर्ज हुई छेड़छाड की FIR

Wed, 28 Jan 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 28 Jan 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
fir against agra cantt councilor pankaj mahendru.

आगरा छावनी के पार्षद पंकज महेंद्रू समेत तीन पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छावनी परिषद की एक महिला अधिकारी ने इन लोगों के खिलाफ चौथ वसूली, छेड़खानी और एसएसी-एसटी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छावनी की महिला अधिकारी ने पार्षद महेंद्रू के खिलाफ धमकाने, अपमानित करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि यह घटना 20 जनवरी की है।
विज्ञापन


शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा कि 20 जनवरी को जब वह अपने कार्यालय में रामशंकर गोयल के आवेदन की सुनवाई कर रहीं थी तभी करीब दोपहर 12 बजे पार्षद पंकज महेंद्रू उनके कार्यालय में जबरन घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रू इस दौरान रामशंकर गोयल से गाली-गलौज करने लगे। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पार्षद को शांति से पेश आने के लिए कहा तो उल्टे उन्हें ही धमकाने लगे और उनसे अभद्रता की।

गौरतलब है कि पार्षद पंकज महेंद्रू आगरा छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे चुके हैं और फिर से बोर्ड के उपाध्यक्ष पद दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed