फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth who went to bathe in Ganga with friends died due to drowning

Fatehpur News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to bathe in Ganga with friends died due to drowning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्लीपुर। दोस्तों संग गंगा नहाने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बसअड्डा निवासी लक्ष्मीशंकर गुप्ता का पुत्र शिवम गुप्ता (18) कोराईं निवासी मित्र शिखर सिंह, करण सिंह के साथ रावतपुर गंगा घाट नदी में नहाने पहुंचा था। नदी में नहाते समय गहराई में चला गया। तभी वह डूब गया। हादसा देखकर दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश चालू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाल में शव फंसा। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)

आशाबहू का मोबाइल चोरी में आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरसी गांव निवासी गायत्री देवी आशा बहू हैं। उनका गांव में ही मोबाइल चोरी हो गया। आशा बहू ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आशा बहू ने गांव के मुकेश कुमार पर आरोप लगाया। पीआरवी कर्मियों ने मुकेश को पकड़ा और उसके पास से मोबाइल बरामद किया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। (संवाद)
विज्ञापन

----------
पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति कुएं में कूदा
असोथर। थाना क्षेत्र के सातो धर्मपुर गांव निवासी आनंद कुमार अवस्थी नशे का लती है। पुलिस के मुताबिक उसे पत्नी वंदना ने शराब पीने से रोका। इसी बात पर विवाद करने लगा। तभी कुएं में शाम को छलांग लगा दी। दमकल की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। इसी थाने के टीकर गांव निवासी रामनरेश ने नशे में परिजनों से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाया है। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशनपुर पुलिस ने पहाड़पुर निवासी अंकित कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। उधर, सदर कोतवाली पुलिस ने सराय मीना शाह के बाबूलाल मौर्य को अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed